नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई जगहों पर वि’रोध प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर अपनी राय रखी है हालांकि कई सितारों के चुप्पी पर भी सवाल उठाए गए। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर तो इस पर कुछ नहीं बोला था लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी राय रखी।

अक्षय कुमार से पूछा गया कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर वि’रोध प्रदर्शनों का जो दौर चल रहा है उस पर क्या कहेंगे? उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष की ओर से हिंसा नहीं होनी चाहिए और उन्हें हिंसा पसंद नहीं है।
अक्षय ने आगे कहा कि ‘मुझे हिं’सा पसंद नहीं है। चाहे वह किसी भी विचारधारा से हो, बस हिंसा मत कीजिए। संपत्ति को नष्ट मत कीजिए। ऐसा मत करिए, हिंसा से दूर रहिए।
आप एक दूसरे को जो कुछ कहना चाहते हैं, सकारात्मकता से कहिए। एक दूसरे से बात करते रहिए। हिं’सा रोकिए। किसी की संपत्ति नष्ट मत करिए। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।’
