इस दिन से शुरू होगी फिल्म ‘दुर्गावती’ की शूटिंग

साल 2019 में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद भूमि पेडनेकर 2020 में भी अपने करिश्मे को दोहराने के लिए तैयार हैं। वह 14 जनवरी से मध्य प्रदेश में फिल्म ‘दुर्गावती’ की शूटिंग शुरू करेंगी। ‘दुर्गावती’ में भूमि एक आईएएस अफसर के किरदार में हैं। ‘दुर्गावती’ अनुष्का शेट्टी अभिनीत 2018 में रिलीज हुई तेलुगू हॉरर फिल्म ‘भागमती’ का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।

add

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, ‘भूमि ने निर्देशक जी. अशोक के साथ रीडिंग शुरू कर दी है। टीम फिल्म की शूटिंग वास्तविक स्थानों पर करेगी, जिसमें मोती महल, सदर मंजिल, पास का एक नगरपालिका स्कूल, ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल की पुरानी सेंट्रल जेल, मिंटो हॉल जैसे विरासत भवन और पोहा भटा गांव भी शामिल हैं।

टीम वर्तमान में फिल्म में भूमि के लुक पर काम कर रही है। साथ ही सह कलाकारों की खोज भी चालू है।’ इस फिल्म को भूषण कुमार के साथ अक्षय कुमार प्रोड्यूस करेंगे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.