अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म छपाक में ते’जाब ह’मले से पी’ड़ित महिला का किरदार निभा रहीं बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण मानती हैं कि दर्शकों की अब महिला प्रधान फिल्मों में खूब रुचि बढ़ रही है। सिर्फ अपनी फिल्मों के अलावा वह इस बारे में बात चलने पर पंगा का जिक्र करने पर खुश हो जाती है।

पंगा के बारे में सवाल पूछने का शुक्रिया अदा करते हुए दीपिका कहती हैं, “मैं अपने साथ के कलाकारों की फिल्मों के ट्रेलर खूब देखती हूं और समय मिलने पर बतौर दर्शक ये फिल्में भी देखती हूं। पंगा के ट्रेलर ने मुझे बहुत प्रभावित किया। कंगना रनौत की अदाकारी से रंगे इस ट्रेलर को देखकर लगता है कि ये फिल्म भी बहुत अच्छी होगी।”
दीपिका इस बात पर भी जोर देती हैं कि अच्छी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करना ही चाहिए फिर चाहे ये फिल्में उनकी हों या किसी दूसरे कलाकार की।
