हिंदी सिनेमा में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को रविवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मान से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें ये सम्मान दिया।
इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी नजर आए। अमिताभ बच्चन के बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें इस खास पुरस्कार पर बधाई दी है।

अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए बेहद खास कैप्शन लिखा है। अभिषेक बच्चन ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्रेरणास्रोत। मेरे हीरो। दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर आपको बधाई। हम सभी को आप पर गर्व है। लव यू। ‘सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अभिषेक के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
