स्मार्ट फोन और इंटरनेट ने दुनिया की भौगोलिक दूरियों को कुछ एप में समेट दिया है। जिन प्रमुख सोशल मीडिया साइट और एप का प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है उनमें फेसबुक सबसे आगे है
इस दौरान 460 करोड़ फोन तक फेसबुक पहुंच गया। वहीं, इस मामले में फेसबुक मैसेंजर दूसरे नंबर पर रहा। हालांकि इस साल डाउनलोड के मामले में फेसबुक की बादशाहत को टिकटॉक ने कड़ी चुनौती देते हुए पहला स्थान हासिल किया है। एप एनी ने 2010 से 2019 के दौरान डाउनलोड किए गए एप्स का डाटा विश्लेषण कर यह रैंकिंग जारी की है।
इसके मुताबिक 2019 में फेसबुक डाउनलोड करने वालों की संख्या 11 प्रतिशत घटने से पहले पायदान पर टिकटॉक पहुंच गया। डाउनलोड किए गए टॉप 10 एप में से सात सोशल मीडिया या कम्युनिकेशन एप हैं।

दशक के टॉप 10 डाउनलोड किए गए एप
एप यूजर (करोड़ में)
1. फेसबुक 460
2. फेसबुक मैसेंजर 440
3. वॉट्सएप 430
4. इंस्टाग्राम 270
5. स्नैपचैट 150
6. स्काइप 130
7. टिकटॉक 130
8. यूसी ब्राउजर 130
9. यू-ट्यूब 130
10. ट्विटर 100
भारत के टॉप 5 एप
टिकटॉक : 20 करोड़ डाउनलोड, 79 प्रतिशत वृद्धि
फेसबुक : 16 करोड़ डाउनलोड, 11 प्रतिशत कमी
लाइकी : 14 करोड़ फोन तक पहुंचा छोटे वीडियो बनाने वाला यह एप
वॉट्सएप : 13.4 करोड़ फोन में पहुंचा, तीन प्रतिशत कम बीते साल से
फेसबुक मैसेंजर : 2018 में दूसरे नंबर पर था, इस वर्ष 15 प्रतिशत कमी
