बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट करने जा रहीं शादी

neha pendse

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे शादी करने जा रही हैं । शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं । नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं । तस्वीर में नेहा के पैरेंट्स पूजा की विधि पूरी करते नजर आ रहे हैं।

add

अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था, ‘मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ये पड़ाव भी आया । मैं अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने जा रही हूं और एक नए परिवार से जुडूंगी ।”वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं । ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है । मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं ।’

add

अपनी शादी की तैयारियों के बारे में नेहा ने कहा था, ‘ये शादी मराठी रीति-रिवाज से होगी । मैं अपने प्रीवेडिंग फंक्शन में साड़ी पहनूंगी । शादी परिवार के कुछ लोगों और दोस्तों के बीच होनी है ।’ हनीमून के बारे में नेहा ने बताया, ‘शार्दुल ने मुझे अंटार्कटिका क्रूज की कुछ तस्वीरें दिखाई हैं । मुझे वो पसंद आया । हो सकता है हम वहीं जाएं ।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading