‘सूर्यवंशी’ के इस खास किरदार में नजर आएंगी कटरीना

बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी फिर एक बार फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी निर्देशित यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे।

add

वहीं ‘सिंघम’ स्टार अजय देवगन और ‘सिंबा’ स्टार रणवीर सिंह का इस फिल्म में कैमियो भी होगा। सिर्फ कटरीना कैफ के किरदार को लेकर लोगों में संशय था अब रोहित शेट्टी ने वह भी खत्म कर दिया है।

अभिनेत्री नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में निर्देशक रोहित शेट्टी ने कटरीना कैफ के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोहित ने बताया, ‘कटरीना फिल्म में डॉक्टर का किरदार निभाएंगी।’ रोहित ने आगे बताया कि कटरीना कैफ सेट पर बहुत ही सवाल किया करती हैं…यह ठीक है…यह सही है? मैं उन्हें बताता हूं कि वह बहुत ही खूबसूरत हैं लेकिन एक समय बाद तो मैं भी चुप हो जाता हूं।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading