द कपिल शर्मा शो’ के लिए साल 2019 मिला-जुला रहा है। साल के खत्म होते-होते भी यह शो फिर नका’रात्मक कारणों से सुर्खियों में है। दरअसल, शो में अपनी अदाकारी से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर करने वाली भारती सिंह पर धार्मिक भा’वनाओं को आ’हत करने को लेकर केस दर्ज किया गया है।
जिसके बाद भारती को शो से बाहर किए जाने की मांग तेज हो गई है।भारती के साथ अभिनेत्री रवीना टंडन और कोरियोग्रोफर और फिल्मकार फराह खान पर पंजाब पुलिस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित शो में एक समुदाय की भावनाओं को ठे’स पहुंचाने की शि’कायत दर्ज की है।

शि’कायत में यह आ’रोप लगाया गया है कि तीनों ने ईसाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठे’स पहुंचाई है।
शि’कायत दर्ज कराए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारती को शो से बाहर किए जाने की एक पिटीशन तेजी से वा’यरल हो रही है। इस पर अब तक करीब सात हजार लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं।
