पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में आ गए हैं । ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी । वहीं बॉलीवुड के डायरेक्टर ओनिर भी शाहिद के इस वीडियो पर भ’ड़क गए ।

शाहिद इस वीडियो में बता रहे हैं कि उनकी बेटी एक सीरियल देखकर ‘आरती’ करने की नकल उतार रही थी । इसके बाद शाहिद ने गुस्से में आकर घर का टीवी ही तोड़ दिया था । शाहिद की यही बात ओनिर को पसंद नहीं आई। ओनिर ने शाहिद के खि’लाफ ट्वीट कर उन्हें हिं’सक और क’ट्टर बताया ।
ओनिर ने लिखा, ‘इस इंसान को सच में शर्म नहीं है । इसने अपनी बेटियों को आउटडोर स्पोर्ट्स खेलने के लिए भी मना किया । यह एक हिं’सक क’ट्टर के रूप में सामने आते हैं ।
