विजय जोसेफ ने अपनी नई फिल्म का किया एलान

साउथ सिनेमा में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर अभिनेता विजय जोसेफ ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई फिल्म का एलान और उसका फर्स्ट लुक जारी किया है। अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म का नाम मास्टर है। फिल्म के पहले पोस्टर को उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

add

अभिनेता विजय की फिल्म मास्टर का निर्देशन दिग्गज कलाकार लोकेश कनकराज कर रहे हैं। लोकेश कनकराज ने साउथ का मामंगम और कैथी का निर्देशन किया है।

अंग्रेजी वेबसाइट द हिंदू की खबर के अनुसार फिल्म मास्टर में अभिनेता विजय के अलावा शांतनु भाग्यराज, मालविका मोहनन और एंड्रिया जेरेमियाह जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। खबर के मुताबिक फिल्म मास्टर साल 2020 में रिलीज हो सकती है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.