विकास खन्ना की पहली फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की रेस मे

भारत के मशहूर शेफ विकास खन्ना की पहली ही फिल्म ‘द लास्ट कलर’ ऑस्कर पुरस्कार की फीचर फिल्म की सूची में जगह बनाई है। इस फिल्म में अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मुख्य किरदार निभाया है।

अपनी पहली ही फिल्म के ऑस्कर की रेस में शामिल होने पर विकास खन्ना ने खुशी जताई है। यह फिल्म वृंदावन और वाराणसी में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी पर आधारित है।

add

विकास खन्ना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 2020 की सबसे अच्छी शुरुआत। जादू हो गया। दुनिया आपका या।

द लास्ट कलर अभी तक भारत में रिलीज नहीं हुई है लेकिन इसे पाम स्प्रिंग इंटरनेशनल फेस्टिवल में बीते साल दिखाया गया था। 2018 में इस फिल्म को डलास इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म के अवार्ड से नवाजा गया था।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.