भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन के पिता का नि’धन मंगलवार देर रात हो गया था। बुधवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। पिता की अंतिम बिदाई के दौरान अभिनेता भा’वुक हो गए।

पिता के नि’धन पर रवि किशन भावुक हो गए। रवि किशन ने कहा- ‘यही हमारी दुनिया थे, आज वे साथ नहीं हैं। मेरा कोई गुरु नहीं था। न ही मैंने भगवान को देखा है। आध्यात्म से लेकर जीवन जीना पिता जी ने ही मुझे सिखाया। वो मेरे गुरु भी थे और भगवान भी। आज मैं बहुत अकेला हो गया हूं। वो दो महीने से बीमार भी थे। आज मेरे सर से बड़ा साया चला गया। 31 तारीख हर साल आएगा लेकिन शब्दों में नहीं बता सकता कि मैंने क्या खो दिया।’

पिछले कई महीनों से मुंबई में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि तबीयत में सुधार नहीं होता देख उन्होंने वाराणसी में अपना शरीर त्या’गने की इच्छा जताई थी। ऐसे में 15 दिन पहले वे वाराणसी लाए गए थे।