बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म ‘द बिग बुल’ का पहला पोस्टर सामने आ चुका है। इस फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी कर रहे हैं वहीं अजय देवगन और आनंद पंडित इस फिल्म के निर्माता हैं। अजय और अभिषेक करीब आठ साल बाद एक साथ किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बने हैं।

पिछली बार दोनों फिल्म ‘बोल बच्चन’ में साथ देखे गए थे। सामने आए ब्लैक एंड वाइट पोस्टर में अभिषेक बच्चन चश्मा पहने अंधेरे में खड़े हैं और चुप रहने का इशारा कर रहे हैं।
इस पोस्टर में लिखा है, ‘2020 ‘बिग बुल’ का साल है। वह शख्स जिसने अपने सपनों को भारत को बेच दिया।’ ‘बिग बुल’ एक वित्तीय आपराधिक ड्रामा जॉनर की फिल्म है जिसकी कहानी 1990 और 2000 दशक के बीच हुई वित्तीय बाजार की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है।
