दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर बड़ा बयान देते हुए अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने फेसबुक को नई सिगरेट कहा है। सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू मे मार्क बेनिओफ ने कहा कि फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा है। फेसबुक को रेगुलेट करने की जरूरत है।

मार्क बेनिओफ ने कहा, ‘वे निश्चित रूप से अपने प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले विज्ञापन की सच्चाई नहीं जानते। इस बात की वे खुद पुष्टी भी करते हैं।’ बता दें कि इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी मार्क ने कहा था कि फेसबुक बच्चों को नशे का आदी बना रहा है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
