RBI ने ‘मानी’ मोबाइल एप किया लॉन्च, जानें…

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नेत्रहीन लोगों के लिए एक खास मोबाइल एप मानी (Mobile Aided Note Identifier) को लॉन्च कर दिया है। इस एप की मदद से लोग आसानी से नकली नोट की पहचान कर सकेंगे।

add

आरबीआई का यह एप नोट की जांच कर बताएगा कि नोट कितने का है और असली है या नहीं। वहीं, लोग इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप की खासियत है कि यह नोट की पहचान अच्छे से करता है और जरूरी जानकारी साउंड के जरिए देता है।

add2

आरबीआई का एप अपने यूजर्स को नोट की सटीक जानकारी देता है। इसके अलावा यूजर्स को इस एप में ऑडियो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे वह इसको अपनी आवाज से कंट्रोल कर सकेंगे। अगर नोट कही से मुड़ा है, तो भी यह एप उसकी आसानी से पहचान कर सकेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.