डांस प्लस में होगी सुरसुरी भाभी की वापसी

टीवी के डांस रियलिटी शो डांस प्लस के पांचवे सीजन में इस हफ्ते खूबसूरत कॉमेडियन और इस शो की पूर्व होस्ट सुगंधा मिश्रा होस्ट के रूप में वापसी करने वाली हैं। वह शो के प्रतिभाशाली कप्तान धर्मेश येलांदे की गर्लफ्रेंड हैं।

add2

इससे पहले शो की मेजबान बनकर सुगंधा मिश्रा ने ‘सुरसुरी भाभी ’के किरदार में अपनी दिलकश अदाओं और चुटीले जोक्स से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। पांचवें सीजन के लिए वह पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आईं।

add

मंच पर सुगंधा की शानदार एंट्री पर शो के चुलबुले होस्ट राघव जुयाल ने मजे लेते हुए खुलासा किया कि सुगंधा इस शो में एक उद्देश्य के साथ वापस आ रही है। इसके अलावा, शो के जज रेमो डिसूजा ने बताया किया कि शो के लोकप्रिय कप्तान धर्मेश एक लंबे समय से अपनी हॉट गर्लफ्रेंड को शो में वापस लाना चाहते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.