ओप्पो, 16 जनवरी को भारत में अपना नया फोन Oppo F15 लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। ओप्पो के ट्विटर अकाउंट की कवर फोटो Oppo F15 के पोस्टर से बदली गई है। ओप्पो ने इस फोन के लिए कार्तिक आर्यन को ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
इस फोन में आपको 48 मेगापिक्सल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी।

Oppo A91 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। कहा जा रहा है कि ओप्पो ए91 को ही भारत में Oppo F15 के नाम से पेश किया जाएगा। Oppo A91 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की FHD+ एमोलेड डिस्प्ले है।
Oppo A91 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा 128 जीबी की स्टोरेज और आउटऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 आधारित कलर ओएस 6.1 मिलेगा।
