एयरटेल ने लद्दाख के 26 गावों में 4जी और 2जी सेवा शुरू की है। ऐसे में एयरटेल ऐसा करने वाली देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। लद्दाख में अपनी 4जी सेवा को लेकर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि यह लद्दाख के लोगों के लिए नए साल का तोहफा है।

कंपनी ने कहा कि वह डिजिटल इंडिया के तहत लद्दाख में निवेश करती रहेगी। लद्दाख के 26 गांवों में 4G सेवा शुरू होने के बाद वहां के लोग वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकेंगे और हाई-स्पीड इंटरनेट चला सकेंगे।
इसके अलावा कंपनी यूजर्स को डाटा और कॉलिंग की सुविधा भी देगी।
