एक बार फिर साथ नजर आएंगे आयुष्मान-भूमि, जानें

बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर और  अभिनेता आयुष्मान खुराना एक बार फिर से फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में पर्दा साझा करने के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म में भूमि सिर्फ एक मेहमान के तौर पर नजर आएंगी लेकिन यह उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगा।फिल्म में भूमि का किरदार गढ़ने के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा, ‘भूमि पेडनेकर शुभ मंगल सावधान परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं।

add

इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बारे में हम बिना भूमि के सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म में उनकी बहुत ही खास भूमिका होगी। हम खुश हैं कि उन्हें हम इस फिल्म में फिर से फिल्मा रहे हैं।

‘फिल्म के दूसरे निर्माता भूषण कुमार ने कहा, ‘हम भूमि को फिल्म में एक विशेष मेहमान के रूप में कलाकारों के साथ शामिल करने पर बहुत खुश हैं। भूमि का जुड़ाव कहानी की गुणवत्ता को और बढ़ाता है। वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं, और मुझे खुशी है कि वह हमारी इस फिल्म का भी हिस्सा हैं।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.