बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब अनुराग ने राजस्थान के कोटा में लगातार हो रहीं बच्चों की मौ’त पर ट्वीट किया है।

राजस्थान के कोटा में बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेके लेन अस्पताल में पिछले करीब 48 घंटो में नौ नवजात बच्चों की मौ’त हो गई है। इसके साथ ही बच्चों की मौ’त का कुल आंकड़ा करीब 100 हो गया है। ऐसे में इस गं’भीर मामले पर अनुराग ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी है।

इस मामले पर ट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, ‘प्रशासन को आखिर हो क्या गया है। वह ऐसा होने कैसे दे सकते है और इसका संज्ञान लेने से पहले इतने सारे बच्चों के मरने का इंतजार क्यों करना पड़ता है।’