तीन बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो, वीवो और शाओमी ने अपने को नए साल का तोहफा देते हुए एक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इन तीनों कंपनियों के स्मार्टफोन यूजर्स आपस में फोटो, वीडियो या किसी तरह की कोई फाइल शेयर कर सकेंगे।

ओप्पो, वीवो और शाओमी ने पियर-टु-पियर ट्रांसमिशन के लिए यह साझेदारी की है जिसके तहत यूजर्स एक-दूसरे के साथ बिना इंटरनेट फिल्म, वीडियो और अन्य फाइल शेयर कर सकेंगे। बता दें कि पियर-टु-पियर ट्रांसमिशन के जरिए बिना सर्वर या नेटवर्क का इस्तेमाल किए एक से दूसरी डिवाइस में तेजी से फाइल शेयर किया जाता है।
इस तकनीक से वीवो, ओप्पो और शाओमी के ग्राहक एक-दूसरे के साथ ब्लूटूथ के जरिए डाटा शेयर कर सकेंगे। खुशखबरी यह है कि इसके जरिए यूजर्स 20mbps की स्पीड से डाटा शेयर कर सकेंगे।
