बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी को अपना फैन बना लेती हैं। सैलून के बाहर अपने छोटे फैन से मिलने के बाद फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंची दीपिका काले रंग की ड्रेस में कमाल लग रही हैं।

ऑल ब्लैक लुक में दीपिका पादुकोण की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। लेदर ब्लैक मॉम जींस और टर्टल नेक टॉप में उनका लुक जबरदस्त है।
मेसी पोनीटेल और बड़े हूप ईयरिंग्स के साथ दीपिका पादुकोण का लाइट मेकअप लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
