गोवा के एक पादरी के शव को मृ्त्यु के तीन साल बाद दफनाया गया, जानिए क्यों

पणजी । पादरी से पर्यावरण कार्यकर्ता बने फादर बिस्मार्क डिआस को निधन होने के तीन साल बाद दफना दिया गया। 2015 में निधन होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप के कारण यह काम रुका रहा। परिवार के लोगों की सहमति के बाद रविवार को उन्हें गोवा में उनके पैतृक गांव सेंट इस्टेवम में दफनाया गया।
निधन के समय फादर डिआस की उम्र 52 वर्ष थी। पांच और छह नवंबर 2015 की मध्य रात्रि में वह उत्तरी गोवा में मानडोवी नदी में मृत पाए गए थे। उनके परिवार और मित्रों ने रहस्यमय परिस्थितियों पर संदेह जताया था। अपराध शाखा ने जांच के निष्कर्ष में बताया था कि डूबने से पादरी की मौत हुई।

अच्छे तैराक फादर डिआस पर्यावरण के मुद्दे पर कई प्रदर्शनों में आगे रहे थे। उत्तरी गोवा के तेरेखोल गांव में एक पांच सितारा होटल के गोल्फ कोर्स प्रोजेक्ट का उन्होंने विरोध किया था। निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उनके परिवार ने उनका शव लेने से मना कर दिया था। उनका शव गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शव गृह में रखा हुआ था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.