जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्र गुटों में जमकर मा’रपी’ट हुई। ये घ’टना रविवार शाम को हुई। हिंसा में दोनों पक्षों के 26 से ज्यादा छात्र घा’यल हो गए हैं। घा’यलों में महिला शिक्षक भी हैं। बताया जा रहा है कि नकाब पहने 40 से 50 युवकों की भीड़ कैंपस में पहुंची और हॉस्टल में घुसकर ह’मला किया। जेएनयू में हुए इस ह’मले के बाद बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पोस्ट के साथ लिखा- ‘सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि भारी संख्या में जेएनएयू के मुख्य गेट पर पहुंचे। जिससे सरकार और दिल्ली पुलिस पर द’बाव बनाया जा सके। जेएनयू कैम्पस में घुसे एबीवीपी के गुंडों को रोका जाए।’

अदाकारा तापसी पन्नू ने लिखा- ‘ऐसी स्थिति है, हम सोचते हैं कि ऐसी जगह हमारा भविष्य बनता है। यह ड’रावना है और ऐसा नु’कसान है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। हम किस तरह यहां भविष्य को आकार देने के बारे में सोच रहे हैं। दुखद है ये।’
निर्देशक अनुभव सिन्हा ने लिखा- ‘अभी सरकार के साथ बैठक में उपस्थित मेरे सभी सहयोगियों, अभी जेएनयू में क्या चल रहा है? इस बारे में उनसे बात करें। जब आप छात्रों के साथ अ’त्याचार करते हैं, तो आप हमें शानदार डिनर नहीं दे सकते।

‘निर्देशक अनुराग बसु ने कहा- ‘हम अब मूकदर्शक नहीं रह सकते हैं!’
ट्विंकल खन्ना ने लिखा कि ‘भारत, जहां गायों को छात्रों की तुलना में अधिक सुरक्षा प्राप्त होती है। यह एक ऐसा देश है जो अब गौहत्या करने से मना करता है। आप हिं’सा से लोगों को दबा नहीं सकते हैं। सड़क पर अधिक वि’रोध, अधिक ह’मले, अधिक लोग होंगे।’