टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 13 से हिमांशी खुराना निकल चुकी हैं। वहीं अब बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिमांशी ने शो के होस्ट सह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर बड़ी बात बोली है। हिमांशी खुराना ने बिग बॉस के घर में सलमान खान के बर्तन धोने को केवल ड्रामा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बर्तन धोने के लिए सलमान खान ने 630 करोड़ रुपये लिए हैं।
कुछ दिनों पहले बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की ओर से घर की ठीक से सफाई न करने पर सलमान खान बिग बॉस के घर में आए और बर्तन साफ किया। साथ ही उन्होंने बाथरूम की भी सफाई की। जिसको लेकर हिमांशी खुराना ने अब सलमान खान पर निशाना साधा है।

biggbosskhabri13 नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल ने एक वीडियो को साझा किया है। इस वीडियो में हिमांशी एक सैलून में बैठी अपने दोस्त से बात कर रही होती हैं। बातचीत के दौरान हिमांशी ने ये सभी बातें अपने दोस्त से सलमान खान के लिए बोलीं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।