दिल्ली दौरे पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, अमित शाह से मुलाकात कर रखेंगे अपनी बात

पटना. रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तेवर तल्ख हैं। कुशवाहा आज (बुधवार) दिल्ली दौरे पर हैं जहां वे अमित शाह से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले कुशवाहा ने कहा कि अभी मुकालात का वक्त तय नहीं है।

कोई नीच कहे, यह बर्दाश्त नहीं
मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा ने कहा था कि मुझे कोई नीच कहे, यह बर्दाश्त नहीं होगा। इस शब्द ने मुझे हर्ट किया है। यह शब्द रह-रह कर टिस रहा है। इस मामले की शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करुंगा। अगर मुलाकात का वक्त नहीं मिलता है तो पत्र लिखकर शिकायत करूंगा और उनसे हस्तक्षेप की मांग करूंगा।

एनडीए में हूं और आगे भी रहूंगा
कुशवाहा ने फिर दोहराया कि वे एनडीए का हिस्सा हैं और 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का प्रयास कर रहे हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू के कुछ नेता ही नरेंद्र मोदी को दोबारा प्राधानमंत्री नहीं बनने देना चाहते हैं।

जल्द महागठबंधन में आएंगे कुशवाहा: राजद
एनडीए में नीतीश और कुशवाहा के बीच जारी खटपट पर राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिनको महागठबंध में आना है वो तो आएंगे ही, बस सही समय का इंतजार है। भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुशवाहा को एनडीए में दरकिनार किया जा रहा है। वे जल्द महागठबंधन में शामिल हो जाएंगे।

नीतीश और कुशवाहा की तल्खी पर भाजपा का टिप्पणी से इनकार
भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि कुशवाहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच मुलाकात करने गए हैं। सीटों को लेकर कुशवाहा और अमित शाह के बीच चर्चा होगी। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा नीतीश कुमार पर लगातार हो रहे जुबानी हमले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.