#MUZAFFARPUR : निबंधन कैम्प का आयोजन कर युवा निर्वाचकों का निबंधन सुनिश्चित करें, : आयुक्त

WhatsApp Image 2020-01-07 at 20.08.55

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : निर्वाचक सूची के प्रेक्षक के रूप में प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार द्वारा एक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर आलोक रंजन घोष एवं जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2020-01-07 at 20.08.59

बैठक में आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि विधान सभा निर्वाचन -2020 से पूर्व का यह पुनरीक्षण है। अतः सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी इस पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि सभी छुटे हुए निर्वाचक अपना नाम मतदाता सूची में निबंधित करा सकें। निर्वाचक सूची में महिला निर्वाचकों का निबंधन प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने के कारण आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि जीविका दीदियों, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका को इस कार्य मे जोड़ते हुए उनका भी प्रभावी सहयोग लेना सुनिश्चित करें ताकि महिलाओं का निबंधन सहज एवं सुगम हो सके।

Tarunabha_14

बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिया कि निबंधन कैम्प का आयोजन करें ताकि युवा निर्वाचकों का निबंधन सुनिश्चित हो सके। 12 जनवरी को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित है। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी क्षेत्र में जाएं और बीएलओ के साथ बैठक करें साथ ही विशेष अभियान की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करे ताकि अधिक से अधिक संख्या में छुटे हुए निर्वाचक इस तिथि को मतदान केंद्र पर जाकर नाम निबंधन के लिए अपना आवेदन बीएलओ को समर्पित की जा सकें। बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी एवं पश्चिमी के साथ सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे।

rama-hardware-ads-17187568516344262960.jpg

design 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.