
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जल-जीवन-हरियाली अभियान से सम्बंधित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला-जीवन-हरियाली के सभी 11 अवयवों से सम्बंधित निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के मद्देनजर कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पौधरोपण, कुंओ का जीणोद्धार, सोख्तों का निर्माण, नहर-पइन कि साफ-सफाई, सौर ऊर्जा का उपयोग, नए जल स्रोतों का सृजन, वर्षा जल संचयन संरचना, पौधरोपण तथा जागरूकता कार्यक्रम, जैविक खेती इत्यादि की समीक्षा की गई एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि सार्वजनिक नल कुपो की संख्या 461 है जिसमे ग्रामीण क्षेत्र में 455 हैं। जल जीवन हरियाली के अंतर्गत मनरेगा के तहत आहरों की योजना की संख्या 68 है जिसके विरुद्ध 06 पर कार्य प्रारंभ हैं जबकिं मनरेगा के तहत पइनो की कुल 371 योजना ली गई है। वही मनरेगा के तहत सार्वजनिक चापाकल के किनारे ली गई सोख्ता निर्माण की योजनाओं की संख्या 4277 है जिसमे 151 पर कार्य पूर्ण है।

जबकि मनरेगा के तहत नए जल स्रोत की 217 योजनाएं ली गई है जिसमे 130 पर कार्य प्रारंभ है और जिसमे पूर्ण 24 है। वही मनरेगा के तहत 2019-20 में वृक्षारोपण का लक्ष्य 254475 है जिसमे 54800 पौधे लगाए गए जबकिं मनरेगा के ही तहत 2020-21 में वृक्षारोपण का लक्ष्य 518350 है। वही वन विभाग द्वारा बताया गया कि पौधशालाओं का संख्या 08 है जिसका कुल रकबा 12.5 हेक्टेयर है।

बताया गया कि वन विभाग के अंतर्गत पूर्व के वर्षों का अवशेष पौधों की संख्या 1 लाख 20 हजार है जबकि वर्तमान वर्ष में तैयार किये गए पौधों की संख्या 11.30लाख है। कुल पौधों की संख्या 12.50 लाख है। 2019-20 में निर्धारित लक्ष्य 88500 के विरुद्ध कुल 41500 पौधे लगाए गए। बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने -अपने लक्ष्य के अनुरूप कार्यो में तेजी लायें। बैठक में डीडीसी उज्ज्वल कुमार सिंह,अपर समाहर्ता राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक ज्योति कुमार, सिविल सर्जन, डीपीआरओ कमल सिंह, डीईओ में सभी सम्वन्धित विभागों विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


