टेलीविजन रियलिटी शो से मशहूर होने वाले रघु राम पिता बन गए हैं । रघु राम और नताली ने दिसंबर 2018 में शादी की थी । रघु के बेटे की अभी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है ।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, नताशा ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में रघु ने कहा, ‘अब राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी आपको माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं करता है।’

रघु ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। वो आगे कहते हैं, ‘नताली ने बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ के साथ हाइपोबर्थिंग तकनीक का प्रयोग किया है। शांत, सुंदर और प्राकृतिक तरीका।’ रघु और नताली ने अपने बेटे का नाम ‘रिदम’ रखा है ।