पेश हुआ OnePlus Concept One, जानें…

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने लास वेगास में चल रहे सीईएस 2020 इवेंट में खास तकनीक वाला कॉन्सेप्ट वन स्मार्टफोन McLaren एडिशन को पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए ऑटोमोबाइल कंपनी McLaren के साथ साझेदारी है।

इस फोन की खासियत है कि इसका बैक पैनल इलेक्ट्रॉनिक है। इसका मतलब है कि कॉन्सेप्ट वन का बैक कैमरा पिक्चर क्लिक करने के बाद अपने-आप हाइड हो जाता है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि यह तकनीक कैमरा को हाइड करने के लिए मात्र 0.7 सेकेंड का समय लेती है।

add

वनप्लस कॉन्सेप्ट वन मॉडल में इस्तेमाल होने वाली तकनीक McLaren 720एस स्पाइडर स्पोर्ट्स कार से प्रेरित है। इस कार को खास हार्ड-टॉप के साथ बनाया गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक ग्लास का उपयोग हुआ है। इसके अलावा लोगों को इस डिवाइस में लैदर पैनल मिलेगा। वहीं, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की लॉन्चिंग डेट और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है।

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading