छोटे पर्दे यानी टीवी पर कई ऐसे कलाकार हैं, जिनको आप हो सकता है चेहरे से पहचानते और पसंद करते हों। लेकिन उनके बारे में आपके पास अधिक जानकारी न हो। टीवी की दुनिया की एक ऐसी ही शख्सियत हैं ‘एयरटेल 4 जी गर्ल’।

आम लोगों में ‘एयरटेल 4 जी गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री और मॉडल साशी छेत्री हाल फिलहाल में अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में हैं। द
हाल फिलहाल में ऐसा सुनने को मिल रहा है कि साशी छेत्री एक बॉलीवुड सेलेब के साथ रिलेशनशिप में हैं। वैसे उनके रिलेशनशिप के बारे में बात करने से पहले जरा साशी के बारे में जान लेते हैं। साशी ने 2015 में एयरटेल के साथ जुड़ी थीं और उन्होंने एयरटेल 4 जी के लिए प्रचार किया था।
