बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म मुश्किल में पड़ गई थी। वकील अपर्णा भट्ट ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाए जाने की याचिका दायर की थी, जिसपर अब कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

बता दें कि अपर्णा ने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल का केस लड़ा था । अपर्णा ने इस याचिका में कहा था कि उन्होंने कई सालों तक लक्ष्मी अग्रवाल के लिए केस लड़ा लेकिन उन्हें फिल्म में कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है । इस वजह से वो चाहती हैं कि फिल्म की रिलीज पर रोक लग जाए।
ऐसे में अब कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए फिल्म के मेकर्स को अपर्णा का नाम फिल्म में शामिल करने का आदेश दिया है।
