सीएफएमएस के तहत पुलिसकर्मियों के ब’काया वेतन-भत्ता समेत कई मुद्दों पर आईजी मुख्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग 

WhatsApp Image 2020-01-09 at 19.58.57

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : सीएफएमएस के तहत ब’काया वेतनादि एवं अन्य भत्तों के निकासी में आ रही कठि’नाइयों के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय द्वारा तिरहुत रेंज के आईजी समेत 5 जिलों के एसपी/एसएसपी और रेल एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई.

WhatsApp Image 2020-01-09 at 19.57.45
पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय नैय्यर हसनैन खान के आदेशानुसार तिरहुत रेंज अंतर्गत सभी जिलों क्रमश मुजफ्फरपुर, वैशाली, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी और रेल एसपी के अधीन कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों के बकाया वेतन, यात्रा भत्ता, पुलिसकर्मियों को भुगतेय एक महीने के बराबर मानदेय एवं वेतन सम्बन्धी कई मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.

WhatsApp Image 2020-01-09 at 20.00.19

इस दौरान तिरहुत रेंज के आईजी गणेश कुमार, मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंत कांत, मोतिहारी एसपी नवीनचंद्र झा, वैशाली एसपी गौरव मंगल, शिवहर एसपी संतोष कुमार, सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार और रेल एसपी अशोक कुमार सिंह से सम्बंधित जिलों में कार्यरत सभी पुलिसकर्मियों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते हुए सभी सम’स्याओं के निराकरण हेतु आईजी मुख्यालय ने कई दिशा निर्देश जारी किये हैं.

rama-hardware-ads-17187568516344262960.jpg

गौरतलब को सीएफएमएस प्रणाली लागू होने के बाद आने वाली समस्या की वजह से वेतन नहीं मिल पाने से पुलिसकर्मियों को परेशानी हो रही है. कई पुलिसकर्मियों का ब’काया एरियर का भी अबत क भुग’तान नहीं किया गया है. नए वेतन भुगतान सॉफ्टवेयर में एरियर, यात्रा भत्ता, सामूहिक भत्ता की निकासी का विकल्प नहीं होने से पुलिसकर्मियों को कठि’नाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार गृह निर्माण अग्रिम और परोपकारी कोष कटौ’ती से तथा धारित से मु’क्त होने की स्थिति में राशि निकासी का विकल्प भी नहीं है.

Tarunabha_14

Ad_1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.