नेहा ने बताया पति का पहले दो बार हो चुका तलाक

नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास से शादी कर ली। हाल ही में नेहा ने अपने और शार्दुल के रिश्ते से जुड़ी कई बातें मीडिया से बताईं। नेहा ने बताया कि शार्दुल का पहले दो बार तलाक हो चुका है और उनके बच्चे भी हैं। इस पर लोगों ने नेहा को काफी ट्रोल भी किया ।

अब नेहा का फिर से बयान आया है। नेहा ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, ‘शार्दुल की दो शादियां हो चुकी हैं और हर शादी से उनकी एक-एक बेटी है। उन्होंने मुझसे कुछ भी नहीं छिपाया, मैं इस बारे में सब जानती हूं और वो भी तब से, जब से मैं उन्हें जानती हूं।”लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है ।

add

जिंदगी यहां नहीं रुक जाती, शार्दुल बड़ी अच्छी तरह से सबकुछ बैलेंस करते हैं। शुरू से ही शार्दुल गंभीर थे लेकिन मेरे पहले ब्रेकअप्स की वजह से मेरे अनुभव काफी खराब रहे थे । मैं उस वक्त यही सोच रही थी कि काम से काम रखते हैं।’

‘मुझे उनकी जो बात अच्छी लगी वो दूसरी और तीसरी मुलाकात में ही समझ आ गई कि उन्होंने मुझे सीधे कहा कि मैं तुम्हें डेट कर तुम्हारे बारे में जानना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा था ”मैं 35 साल की हूं, 20 की नहीं कि देखते हैं कि कैसे चलता है या नहीं और ना ही मैं वर्जिन हूं।’

‘लोग क्यों उनके तलाकशुदा होने पर बात कर रहे हैं। मैं भी तो वर्जिन नहीं हूं। मैं उनकी तारीफ करती हूं कि उन्होंने शादी पर भरोसा जताया, मेरे मामले में तो शादी तक बात आते-आते आदमी लापता हो गया।’

add2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.