तीन राज्यों में टैक्स फ्री हुई छपाक

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ को रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसकी घोषणा खुद सीएम कमलनाथ और भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।

कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि दीपिका पादुकोण की ए’सिड अ’टैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म ‘छपाक’ 10 जनवरी को रिलीज हो रही है। मध्यप्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। यह फिल्म समाज में ए’सिड पी’ड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पी’ड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद, और जीने के जज्बे की कहानी पर आधारित है।

add

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से ह’मले करने जैसे जघन्य अ’पराध को दर्शाती एवं हमारे समाज को जागरूक करती हिंदी फिल्म ‘छपाक’ को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है।आप सब भी सपरिवार जाएं, स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें।

वहीं पुडुचेरी में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की।

add2

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.