#PATNA : मकर संक्रांति के मौके पर होगी हर मोहल्ले में दूध-दही की व्यवस्था

#BIHAR #INDIA : मकर संक्रांति के मौके पर शहर में हर मोहल्ले में दूध-दही मिलेगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। लोग सुधा के विभिन्न बूथों से सीधे दही खरीद सकते हैं। दूध खरीद कर दही जमाने वालों के लिए भी कोई दिक्कत नहीं होगी। सभी लोगों के लिए दही सुलभ हो, इसके लिए सस्ती मीठी दही भी महज 10 रुपए में उपलब्ध है।

कॉम्फेड ने सिर्फ पटना शहर में 20.50 लाख लीटर दूध और 3.10 लाख किलो दही की बिक्री का इंतजाम किया है। आम लोगों के लिए यह इंतजाम गत वर्ष की अपेक्षा अधिक है। पटना शहर के 121 पूर्ण कालीन बूथ और 3259 बिक्री केन्द्रों पर यह व्यवस्था की गई है। खास बात है कि सुबह छह बजे से रात 9 बजे तक दूध-दही सुलभ रहेगा।

12 और 13 जनवरी : टैंकर से दूध सप्लाई
शहर के बोरिंग रोड चौराहा, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर, पीरबहोर थाना, दिनकर गोलंबर और गाय घाट पुल के नीचे दूध टैंकर खड़े रहेंगे। उनके माध्यम से दूध की थोक बिक्री होगी। इन केन्द्रों पर निर्धारित अवधि में बिक्री होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading