#PATNA : जे’ल में दरबार लगाने वाली पार्टी है राजद – सुशील कुमार मोदी

#BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने जे’ल में दरबार लगाने के साथ-साथ वहीं से पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम तय करने शुरू कर दिये हैं। राजद जे’ल से चलने वाली पार्टी बन गई है पर उसे इस हालात पर अफ’सोस भी नहीं होता। इस दल ने दो दशक पहले उसी समय लोकतंत्र से लोकलाज का पर्दा फाड़ दिया था, जब सीनियर नेताओं को किनारे कर राबड़ी देवी को किचन से उठाकर सीएम बनाया था।

शुक्रवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजद ने मुस्लिम बहुल सीमांचल में नागरिकता कानून के खिलाफ सभाएं करने का एलान कर साफ कर दिया कि उसकी होड़ ओवैसी की पार्टी से है। भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास पाने के लिए अभियान चला रही है। जबकि राजद डराओ, फूट डालो और राज करो के रास्ते पर है। एक अन्य ट्वीट में कहा कि तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक आस्था के चलते पीड़ित लाखों शरणार्थियों को नागरिकता देने वाला कानून किसी भारतीय के विरुद्ध नहीं है, लेकिन राजद-कांग्रेस के लोग लगातार दुष्प्रचार कर मुस्लिम समुदाय में डर पैदा कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें उन स्टेटलेस शरणार्थियों के मानवाधिकार की चिंता नहीं, जिनमें 65 फीसदी दलित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.