UTTARAKHAND में बर्फ गिरने के बाद पर्यटकों की मु’श्किलें बढ़ी

#UTTARAKAHND #INDIA : मसूरी में शुक्रवार को बर्फ के ऊपर पाला जमने के कारण सुबह के समय पैदल चलने वालों के साथ ही दुपहिया व चौपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया कई दुपहिया वाहन चालक व पैदल चल रहे राहगीर गिरकर चोटिल हो गए। वही मसूरी के संपर्क मार्गों पर कई जगह पाला जमा होने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाए किसी तरह से पुलिस के जवानों व स्थानीय निवासियों ने मिलकर वाहनों को आगे बढ़ाया।


वही मसूरी कैंपटी मार्ग पर केंपटी से मसूरी की ओर आ रही एक कार पाले में फिसल कर अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे गिर गई जिसमें दो स्थानीय युवक सवार थे जिनको हल्की-फुल्की चोटें आई हैं । उक्त मार्ग पर पाला जमा होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं होने का खतरा बना हुआ है वही मसूरी देहरादून जाने वाले मार्ग पर बड़े मोड़ के पास तक ही बसें आ रही हैं ।

वहां तक लोगों को पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है वही बर्फ के ऊपर पाला जमे होने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में पानी के नल जम जाने से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई जिसे लोगों को मुझे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.