भारतीय सच मे बहुत मासूम होतें हैं – पी चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि- मैं भारत जैसे मासूम लोक कहीं नहीं देखे जो सरकार द्वारा अपने कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर किए दावे का भरोसा कर लेते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि- भारतीय मासूम होते हैं, किसी अखबार में कुछ लिखा होता है तो वे उसे मान लेते हैं। हम कुछ भी भरोसा कर लेते हैं- सभी गांव में बिजली के दावे हो या 99 प्रतिशत परिवारों को शौचालय की सुविधा आदि।

उन्होंने कहा कि- ऐसा ही कुछ आय़ूष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली के रहने वाले कार ड्राइवर के पिता को इस योजना के तहत सर्जरी करानी थी लेकिन नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि – मैंने ड्राइवर से कहा कि अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है तो अस्पताल ले जाकर दिखाइये। उसने कहा कि अलग अलग अस्पताल में जाकर देखा किसी को इसकी जानकारी तक नहीं थी। लेकिन हमें लगता है कि आयुष्मान भारत योजना पूरे देश में लागू है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.