#MUZAFFARPUR से हाजीपुर जे’ल स्थानांतरित हुआ हा’र्डकाेर न’क्सली राेहित सहनी, सुर’क्षा के मद्देनजर लिया गया फै’सला 

naxalite_1533979469

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर केंद्रीय का’रागार में लम्बे अर’से से कै’द वैशाली के हा’र्डकोर नक्स’ली रोहित सहनी को आज शनिवार को हाजीपुर मंडल कारा में स्थानांतरित किया गया. वैशाली जिले के जंदाहा से हथि’यार, कार’तूस और नक्स’ली परचा  के साथ गिर’फ्तार रोहित सहनी इससे पहले भी हाजीपुर मंडल का’रा में ही था लेकिन, सुर’क्षा के मद्देनजर रोहित को मुजफ्फरपुर केंद्रीय का’रा स्थानांतरित किया गया था जहाँ उसे टी से’ल में रखा गया था.  

 

WhatsApp Image 2020-01-06 at 19.22.46

रोहित सहनी उर्फ़ बबलू सहनी का नाम हा’र्डकोर नक्स’लियों की सूची में आता है. नक्स’ली रोहित के हा’र्डकोर नक्स’ली शिवहर के तरियानी निवासी अनिल बैठा, अनिल राम, सुरेंद्र बैठा, वैशाली सब जोन के कमांडर संजय राम, विकास कुमार रजक, लालबाबू सहनी उर्फ भास्कर उर्फ प्रलय, रामबाबू उर्फ राजन समेत राम प्रवेश बैठा जैसे हा’र्डकोर नक्स’लियों से सम्बन्ध बताये जाते हैं. वह मुजफ्फरपुर और वैशाली सब जोन का सचिव भी रह चुका है.

 

Tarunabha_14

वर्ष 2016 में कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कु’ख्यात अपरा’धियों के साथ नक्स’ली रोहित सहनी ने सिपाही व अन्य के साथ मा’रपीट कर भागने का भी अस’फल प्रयास किया था. राेहित सहनी के नेतृत्व में ही 2009 में देवरिया धरफरी मुख्य मार्ग के 78 आरडी पुल के समीप नक्स’लियाें ने 2009 में लोकसभा चुनाव करा कर लौट रहे मजिस्ट्रेट व पांच पुलिसकर्मियों को लैंड मा’ईंस वि’स्फाेट कर उ’ड़ा दिया था. राेहित का पिता मुसाफिर सहनी भी जे’ल की सला’खाें में बं’द है. जबकि राेहित की पत्नी भारती हाल में ही जमा’नत पर रि’हा हुई है.

Ad_1
उत्तर बिहार के शीर्ष माओवादी नेताओं में शामिल वैशाली-मुजफ्फरपुर सब जोनल कमेटी का कमांडर वैशाली के थातन बुजुर्ग निवासी मुसाफिर सहनी की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज’ब्त कर लिया था. राेहित के पिता मुसाफिर सहनी पर परिजनों के नाम पर रियल एस्टेट में भी निवेश करने का आ’रोप है. बताया जाता है कि पिता-पुत्र ने मिलकर मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में काफी संपत्ति अर्जि’त की है. प्रिवें’शन ऑफ मनी लॉ’न्ड्रिंग ए’क्ट के तहत ईडी ने यह कार्रवाई की थी.

ad_1_28.575x3.97

मुसाफिर सहनी उर्फ आनंद जी उर्फ आलोक उर्फ मलिक जी ने आंगनबाड़ी सेविका पत्नी चंदेश्वरी देवी और पुत्र रोहित सहनी उर्फ बबलू सहनी के आय के ज्ञात स्रोत से अधिक अचल संप’त्ति रखने के मामले में पू’छताछ कर चुकी है.  इन सभी के बैंक खाते सहित सभी तरह के निवेश की ईडी द्वारा जां’च की जा रही है. मा’ओवादी और राजनेताओं के बीच संबंध की भी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जां’च की जा रही है. मुसाफिर सहनी का पुत्र रोहित सहनी भाकपा मा’ओवादी के कोर सदस्य के रूप में काम कर रहा था और विभिन्न माओवादी अभि’यानों में उसने अपने पिता का सहयोग करने के साथ वह स्थानीय व्यवसायियों से ले’वी भी वसू’ल करता था.

rama-hardware-ads-18749239008401740369.jpg

मुसाफिर सहनी का पुत्र रोहित सहनी उर्फ बबलू के खि’लाफ वैशाली व मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में आप’राधिक व न’क्सली विध्वं’सक वा’रदातों समेत ले’वी व ह’त्या को अंजा’म देने के डेढ़ दर्जन से अधिक मामले द’र्ज हैं. बता दें की जे’ल में बंद हा’र्डकोर नक्सली रोहित सहनी के इशारे पर ही 20 फरवरी 2019 और 22 फरवरी को क्रमश सरैया थानांतर्गत कार्यरत फुलार कंस्ट्रक्शन कंपनी व हरि कंस्ट्रक्शन से ले’वी की मांग करते हुए नक्स’लियों ने पर्चा दिया था. जिला पुलिस के साथ एसएसबी की संयुक्त का’र्रवाई के दौरान 10 दिनों में खु’लासा करते हुए अलग अलग स्थानों पर छा’पेमारी कर नवल राम समेत 9 नक्स’लियों को हथि’यार व ले’वी के परचा समेत गिर’फ्तार किया था.

design 1

VLCC 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading