2023 विश्व कप तक खेलने का है लक्ष्य – आरोन फिंच

ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवर के कप्तान आरोन फिंच ने 2023 विश्व कप तक खेलना जारी रखने पर निगाहें लगाई हुई हैं और कहा कि अगर उनकी फार्म और फिटनेस अच्छी रहती है तो वह अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगे। वर्ष 2023 विश्व कप तक फिंच 37 वर्ष के हो जायेंगे।

फिंच ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ”इसमें कोई शक नहीं कि मैं ऐसा करना चाहूंगा। अभी मैं 33 साल का हूं और मेरा खेल उतना ही अच्छा है कि जितना पहले था। इसलिये 2023 विश्व कप तक खेलना निश्चित रूप से मेरा लक्ष्य है। लेकिन यह फार्म और फिटनेस पर निर्भर करता है और अगर यह सही रहती है तो वह इससे कम नहीं चाहेंगे।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading