BIHAR अप’राध के मामले में देश में 23वें स्थान पर

#BIHAR #INDIA : बिहार संज्ञेय अ’पराध के मामले में देश में 23वें स्थान पर है। राष्ट्रीय अप’राध अभिलेख ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक संज्ञेय ह’त्या के मामले में बिहार 11 वें और लूट में 16 वें स्थान पर है। एनसीआरबी द्वारा हाल में ही सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के वर्ष 2018 के अप’राध के आंकड़े जारी किए गए हैं। मीडिया में आ रही अलग-अलग खबरों के बाद पुलिस मुख्यालय ने रविवार को बिहार के संदर्भ में अपनी स्थिति स्षष्ट कर दी।

2017 में बिहार में अ’पराध दर
एडीजी सीआईडी विनय कुमार और एडीजी कानून-व्यवस्था अमित कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संज्ञे’य अ’पराध की संख्या बढ़ी है पर अप’राध दर में कमी आई है। 2018 में बिहार में अपराध की दर प्रति एक लाख की आबादी पर 222.1 रही, जो साल 2017 में 223.9 थी। राष्ट्रीय औसत 385.5 से तुलना करें तो यह काफी कम है। अपराध दर के मामले में देशभर में बिहार का स्थान पिछली बार भी 23 वां ही था। वहीं आईपीसी के तहत दर्ज घट’नाओं के हिसाब से बिहार का स्थान देश में 22 वां है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.