दीपिका पादुकोण की तारीफ की तो ट्रोल हुए जावेद अख्तर

जेएनयू पहुंचने के बाद से बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण वि’वादों में हैं। दीपिका जेएनयू जाकर विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष से मिली थीं और घा’यल छात्रों के साथ अपना समर्थन जताया था। इसके बाद से ही उन्हें लगातार निशाने पर लिया जा रहा है।

दीपिका के इस फैसले से नाराज बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे उनकी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ नहीं देखेंगे तो किसी ने दीपिका के इस कदम को पब्लिसिटि स्टंट बताया। दीपिका के जेएनयू जाने के बाद फिल्म छपाक रिलीज हुई।

add

सीएए और एनआरसी को लेकर जेएनयू छात्रों के वि’रोध का सर्थन कर रहे गीतकार जावेद अख्तर ने भी दीपिका की फिल्म छपाक को लेकर अपने विचार जाहिर किए हैं।

जावेद अख्तर ने ट्वीट कर लिखा है- ‘छपाक ऐसी फिल्म है जो सीधे मेघना गुलजार के दिल से आती है। कला मनोरंजन करने के लिए है लेकिन यह सर्कस से एकदम अलग होती है। अच्छी कला आपको एहसास करने, सोचने और आगे बढ़ने का मौका देती है। ‘छपाक’ यह सबुकछ करती है।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.