MUZAFFARPUR बालिका गृह कां’ड पर कोर्ट 20 जनवरी को सुनाएगा अपना फैसला

#BIHAR #INDIA : बिहार के मुजफ्फरपुर में बहुचर्चित बालिका गृह कां’ड पर दिल्ली की साकेत अदालत अब 20 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी। हालांकि, कोर्ट आज इस मामले पर फैसला सुनाने वाला था। मगर दिल्ली की साकेत कोर्ट ने मुजफ्फरपुर मामले के फैसले की तारीख 20 जनवरी तय कर दी है। बालिका गृह में बच्चियों के यौ’न शोष’ण का आ’रोप है। दिल्ली के साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ कुलश्रेष्ठ की अदालत को मामले में फैसला सुनाना है। इस मामले में सीबीआई 21 लोगों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। कांड में अबतक किंगपिन बताया गया ब्रजेश ठाकुर समेत 20 आ’रोपित जे’ल में बं’द हैं।


सीबीआई की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में इन आ’रोपितों पर बला’त्कार व बाल यौ’न शोष’ण रोकथाम अधिनियम (पॉक्सो ) की धारा 6 के तहत आ’रोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में लगाए गए इल्जाम के साबित होने की स्थिति में आ’रोपितों को कम से कम दस साल कैद व अधिकतम उम्रकै’द की स’जा हो सकती है। पूर्व में 14 नंवबर व 12 दिसंबर 2019 को फैसले की तारीख मुकर्रर थी। अधिवक्ताओं की हड़’ताल व विशेष कारणों की वजह से सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading