#UP #INDIA : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर भाजपा की रैली को संबोधित करने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान पर आयोजित रैली में बतौर मुख्य अतिथि कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी भी आ रही हैं। सीएम योगी रैली से पहले जंगमबाड़ी मठ में आयोजित वीर शैव कुंभ में जाएंगे। यहां करीब एक घंटे तक रहने के बाद रैली में आएंगे।

लोक जागरण मंच के बैनर तले होने वाली रैली में स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य, केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पाण्डेय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी रैली में आ रहे हैं। रैली में काशी क्षेत्र के वाराणसी जिला व महानगर के साथ ही 16 जिलों के कार्यकर्ता भाग आ रहे हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) और पार्टी झंडा लहराते जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पर पहुंचेंगे। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को भी व्यापारियों एवं आमजन से सम्पर्क कर जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया।
