BIHAR : जे’लकर्मियों ने बनाई 6.5 किलोमीटर की मानव शृंखला

#BIHAR #INDIA : बिहार में आयोजित मानव शृंखला के गवाह करोड़ों लोग बने। पर बिहार में कई किलोमीटर की एक ऐसी मानव शृंखला भी बनी जिसे आम लोगों ने नहीं देखा। यह मानव शृंखला कै’दियों ने बनाई थी। राज्य के 59 जेलों में बं’द 39857 कैदियों ने जेल के अंदर 54 किलोमीटर की मानव शृंखला बनाकर जल, जीवन, हरियाली के साथ नशामुक्ति का संदेश दिया।

कैदियों के अलावा मानव शृंखला में जेल के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए। 3588 अधिकारियों-कर्मचारियों ने 6.5 किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई। जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा के नेतृत्व में बिहार सुधारात्मक प्रशासनिक संस्थान हाजीपुर के 300 अधिकारियों-कर्मचारियों ने पीपा पुल पर 0.5 किलोमीटर की मानव शृंखला का निर्माण किया। बेऊर जे’ल के अंदर जहां अधीक्षक ने कैदियों के साथ वहीं जे’लकर्मियों ने बाहरी परिसर में मानव शृंखला का निर्माण किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading