IND_VS_AUS : ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने जमकर की विराट और रोहित की तारीफ

India vs Australia, 3rd ODI Match: बेंगलुरु में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत के हाथों हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। फिंच ने कहा कि भारत के टॉप बैटिंग ऑर्डर की तारीफ करते हुए इसे ही टीम इंडिया की जीत का कारण बताया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से अपना कब्जा जमाया।

मैच और सीरीज हारने के बाद आरोन फिंच ने कहा, ”फिंच ने मैच के बाद कहा, ”उनके पास विराट है जो शायद सर्वकालिक महान वनडे खिलाड़ी है और रोहित है जो शायद सर्वकालिक बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पांच में शामिल होगा। वे लाजवाब हैं और अभी भारतीय टीम की विशेषता यह है कि उसके अनुभवी खिलाड़ी बड़े मैचों में अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, ”रोहित ने शतक जड़ा। शिखर के नहीं खेल पाने के कारण उन्हें बदलाव करना पड़ा और उनके दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों ने सर्वाधिक योगदान दिया जिससे पता चलता है कि उनका शीर्ष क्रम कितना मजबूत है।”

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading