जेएनयू हिंसा में घा’यल हुए छात्रों से मुलाकात और उनके प्र’दर्शन में शामिल हुईं बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण को वि’रोध का सामना करना पड़ा। इस मामले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की तो कुछ ने इसे गलत ठहराया। अब गायक शान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

गायक शान ने जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस देश में हर किसी को कहीं भी जाने की और अपनी बात रखने की आजादी है। इसे किसी विचारधारा ने जोड़ा जाना गलत है।
शान ने अपनी बातचीत में आगे कहा, ‘इसे जनरलाइज कर दिया जाता है, इसे लेकर पढ़ने और समझने की जरूरत है। लोग प्र’दर्शन करने लगते हैं। इसके बारे में लोग पढ़ते और समझते नहीं हैं। इसमें प्रदर्शन से ज्यादा ब’हस और चर्चा की जरूरत है।’
