BHAGALPUR पहुंचे DGP  गुप्तेश्वर पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

#BIHAR #INDIA : बिहार के पुलिस महानिदेशक DGP गुप्तेश्वर पांडे सोमवार सुबह ट्रेन से भागलपुर पहुंचे। डीआईजी सुजीत कुमार और एसएसपी आशीष भारती रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनकी आगवानी की।

परिसदन पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परिसदन में अधिकारियों से अनौपचारिक बातचीत के बाद डीजीपी कहलगांव के लिए निकल गए। एनटीपीसी गेस्ट हाउस में वे अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा कर रहे हैं। दोपहर परिसदन लौटकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को गोशाला स्थित भागवत कथा के आयोजन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.