बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी एक अच्छी अभिनेत्री हैं लेकिन बात जब स्टाइल की आती है तो अक्सर उनके फैंस निराश हो जाते हैं। अपनी फिल्म मर्दानी 2 के लिए अपनी एक्टिंग और पर्फार्मेंस से सबका दिल जीतने वाली रानी अपने फैशन सेंस को लेकर ट्रोल भी हो जाती हैं।

दरअसल, मुंबई पुलिस के सालाना कार्यक्रम उमंग 2020 में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। जिसमें सलमान खान, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर से लेकर कई सारे बी टाउन सेलिब्रेटीज शामिल थे। इस कार्यक्रम में रानी मुखर्जी भी पहुंची थीं। उन्होंने गोल्डन रंग की ड्रेस पहन रखी थी।
रानी के इस लुक को देखते ही यूजर ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।एक यूजर ने रानी को बप्पी लहरी तो एक ने लेडी बप्पी लहरी बोल दिया।
